पालकी में विराजित होकर नगर में निकले नंदलाल, सर्व समाज ने किया जयकार

उज्जैन। जन्माष्टमी महापर्व पर रविवार 16 अगस्त को यादव समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। छोटा गोपाल मंदिर टॉवर चौक से प्रारंभ हुए इस चल समारोह में हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड-बाजे व अखाड़ों ने भव्यता बढ़ाई। पालकी में विराजित नंदलाल के दर्शन कर भक्तों ने जयकारे लगाए। डमरू दल, भजन मंडली व आदिवासी लोकनृत्य ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। समाज की महिलाएं केसारिया साड़ी और पुरुष पारंपरिक परिधान में शामिल हुए।

चल समारोह फ्रीगंज ओवर ब्रिज, देवास गेट, इंदौर गेट होते हुए हाट बाजार पर संपन्न हुआ। मार्गभर में विभिन्न समाजों व संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में विधायक, जनप्रतिनिधि व संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समापन पर फलाहारी प्रसादी वितरित की गई और कृष्ण-राधा स्वरूप में सजे बच्चों व सक्रिय समाजजनों का सम्मान किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि 17 अगस्त को देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में नंद उत्सव होगा। इसमें झूला उत्सव, छप्पन भोग, महारास, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। करीब 300 महिलाएं महारास में भाग लेंगी तथा बच्चों द्वारा गीता के श्लोकों का वाचन किया जाएगा। समाज की महिलाएं यशोदा स्वरूप और बच्चे कृष्ण रूप में सजेंगे।

Next Post

डॉ. अशोक मसकोले बने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Sat Aug 16 , 2025
मंडला। पूर्व विधायक निवास और तेज़तर्रार, अनुभवी नेता डॉ. अशोक मसकोले को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर वर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कांग्रेसजनों सहित बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। नियुक्ति मिलने पर डॉ. मसकोले ने कहा कि […]

You May Like