
मंडला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। नाबालिग बिना लाइसेंस तेज रफ्तार में बाइक चलाते, बुलेट से पटाखा जैसी आवाज निकालते, सायरन बजाते और सड़कों पर स्टंट करते आम दिखते हैं। रोकने पर ये किशोर अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। हाल ही में शहर के पास तेज रफ्तार बाइक और लापरवाह ट्राला संचालन से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। सरकार ने अवैध साइलेंसर, सायरन और हूटर पर रोक लगाई है, लेकिन अमल नहीं दिखता। हेलमेट के बिना पेट्रोल न देने जैसे निर्देश सराहनीय हैं, पर नाबालिग चालकों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो सड़कें और असुरक्षित हो जाएंगी।
