सफेद चूहे को लील गया कोबरा

जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत मीरगंज झिन्ना मोहल्ला निवासी रंजना पटेल के घर में पले हुए सफेद चूहे को क्या मालूम था कि आज उसका अंतिम दिन है । जब सुबह रंजना ने पूजन कक्ष में साफ सफाई करते हुए घर में बने छोटे से मंदिर के पास पहुंचीं, तो वहां फन फैला कर बैठे नाग को देखते ही चीखते हुए बाहर आई और परिजनों को बताया कि मंदिर के पीछे सर्प बैठा है। तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही पर 40 अधिकारियों को नोटिस

Fri Aug 8 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन के 100 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों का निराकरण न करने और निर्देशों की अवहेलना पर 40 अधिकारियों को एक वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस दिया है। इनमें एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, कार्यपालन यंत्री, जिला अधिकारी व बैंक प्रबंधक शामिल हैं। […]

You May Like