सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही पर 40 अधिकारियों को नोटिस

रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन के 100 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों का निराकरण न करने और निर्देशों की अवहेलना पर 40 अधिकारियों को एक वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस दिया है। इनमें एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, कार्यपालन यंत्री, जिला अधिकारी व बैंक प्रबंधक शामिल हैं। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Next Post

मोहगांव मे तेंदुए का आतंक,12 बकरियों का किया शिकार

Fri Aug 8 , 2025
सौंसर।क्षेत्र में तेदुए के आंतक के चलते किसान भयभीत नजर आ रहे है.गुरूवार की मध्यरात्री तेंदुए ने तीन किसानों की लगभग 12 बकरियों का शिकार किया.घटना उस समय सामने आई जब किसान शुक्रवार की सुबह अपने खेतों में पहुचे.उन्होने देखा कि,उनकी सभी बकरियाॅ मृत अवस्था में पडी हुई है. किसान […]

You May Like