मोहगांव मे तेंदुए का आतंक,12 बकरियों का किया शिकार

सौंसर।क्षेत्र में तेदुए के आंतक के चलते किसान भयभीत नजर आ रहे है.गुरूवार की मध्यरात्री तेंदुए ने तीन किसानों की लगभग 12 बकरियों का शिकार किया.घटना उस समय सामने आई जब किसान शुक्रवार की सुबह अपने खेतों में पहुचे.उन्होने देखा कि,उनकी सभी बकरियाॅ मृत अवस्था में पडी हुई है. किसान विठ्ठल कलंबे, सुधाकर कलंबे, बाबूराव घाटोडे के खेत के कोठे में तेंदुऐं ने दस्तक देते हुये बकरीयों का शिकार किया. वन विभाग की टीम को जांच के दौरान तेंदुयें के पगमार्ग मिलने की पुष्टी की है. डिप्टी रेंजर असलम खान ने बताया कि, मौकास्थल पर पहुचकर पंचनामा तैयार किया गया है. ताकि, किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिल सके. इस घटना से पूरे क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है. वन अमले ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही रात के समय अपने मवेशीयों को सुरक्षित स्थानो पर रखने का सुझाव दिया है.

Next Post

8 दिन से लापता छात्रा घर के पास मिली बेहोश हालत में,पिता बोले गैंगरेप हुआ

Fri Aug 8 , 2025
रीवा।रीवा जिले में 12 वीं की छात्रा को तीन युवकों ने अगवा कर 8 दिन तक बंधक बनाए रखा. तबीयत बिगडऩे पर घर के पास छोडक़र आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है, छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like