लहारपुर स्थित इकोलॉजिकल पार्क में आग से औषधीय पौधे नष्ट 

भोपाल।लहारपुर इलाके में स्थित इकोलॉजिकल पार्क में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पार्क में लगे सैकड़ों पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने का मुख्य कारण पार्क के पास फेंका गया कचरा बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आसपास की कॉलोनियों के लोग पार्क के पास कचरा फेंकते हैं, जिससे वहां कचरे का ढेर जमा हो गया था। इसी कचरे में लगी आग ने पार्क में भी फैलकर भारी तबाही मचाई।आग की चपेट में आने से पार्क में लगे कई औषधीय पौधे भी जलकर नष्ट हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए वन विभाग और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस पार्क में हर साल आगजनी की घटना होती है। कभी नरवाई की वजह से तो कभी कचरे के कारण। बावजूद इसके, वन विभाग और नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग और नगर निगम से पार्क की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय निवासी उमाशंकर तिवारी ने कहा कि अगर पार्क में लगी आग और बढ़ती तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था। उन्होंने पार्क में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

शहादत दिवस पर निकाली गई शौर्य यात्रा 

Sun Mar 23 , 2025
इंदौर,भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर आज इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा फूटी कोठी चौराहे से शुरू होकर महू नाका चौराहे पर महाराणा प्रताप प्रतिमा पर समाप्त हुई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like