एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी नहीं होने देंगे : दिल्ली कांग्रेस

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पात्र मतदाताओं के नाम कटने नहीं दिए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवाार को कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली के प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त कर दिए हैं, जो घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच और सहायता करेंगे।उन्हाेंने बताया कि एसआईआर को लेकर आज दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली कांग्रेस की ओर से बूथ मैनेजमेंट विभाग के चेयरमैन राजेश गर्ग और लीगल एवं ह्यूमन राइट्स विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार शामिल हुए।

श्री यादव ने बताया कि बैठक में कांग्रेस ने मांग रखी कि वोटर मैपिंग का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए विशेष कैंप लगाए जाएं ताकि छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित हो सके। पार्टी ने यह भी मांग की कि एसआईआर से पहले चुनाव आयोग द्वारा फ्रीज की जाने वाली वोटर लिस्ट की कलर फोटो कॉपी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे बीएलए-2 सही मतदाताओं का सत्यापन कर सकें।

उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी ने इस मांग पर मुख्य चुनाव आयोग से लिखित निर्देश लेने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि 30 जून से शुरू होने वाली एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस पूरी सतर्कता के साथ काम करेगी।

 

Next Post

उमर खालिद की जमानत याचिका नामंजूर

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में दायर की गई थी, जिसमें […]

You May Like