घरेलू विवाद में डेढ साल के मासूम बच्‍चे को छोडकर बुकाखेडी बांध में कूदे दंपत्ति,मौत

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड पिपरिया निवासी दंपत्ति शनिवार की सुबह करीब 9 बजे अपने डेढ वर्षीय मासूम बच्‍चे को छोड बुकाखेडी बांध में कूद गए तथा बच्‍चे को अकेला छोड गए। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और एसडीआरएफ की टीम द्वारा 2 घंटे की कडी मेहनत के बाद पति पत्नि के शव को बांध से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंपा गया है। बताया जाता है कि ग्राम बरखेड पिपरिया निवासी शुभम करदाते 25 साल एवं रोशनी 22 साल का करीब साढे 3 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनो में आपसी विवाद होने लगे इस दौरान साढे 3 साल में उन्‍हे एक बेटा भी हुआ लेकिन बेटे का प्‍यार भी पति पत्नि को एक नही कर सका और शुक्रवार की रात फिर शुभम और रोशनी के बीच विवाद होने लगा । विवाद इतना बढ गया कि दोनो आत्‍महत्‍या पर उतारू हो गए और शनिवार की सुबह बुकाखेडी बांध पहुचें और बच्‍चे को छोड कर बुकाखेडी बांध में कूद गए । घटना देख रहे प्रत्‍यक्षदर्शी द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देने पर टीआई देवकरण डेहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें और शुभम और रोशनी की तलाश करवाई गई तथा एसडीआरएफ बैतूल की टीम को सूचना दी गई, सुचना मिलने पर टीम मौके पर पहुची और शव की तलाश की गई। करीब 2 घंटे की की मशक्‍कत के बाद एसडीआरएफ की टीम को दोनो के शव मिल चुके है। जिन्‍हे पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस द्वारा शव का पीएम कराने के लिए नगर के सरकारी अस्‍पताल भेजे गए है। पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Next Post

हिंदू धर्म को पूरी तरह से नष्ट करने की योजना बना रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता: भाजपा

Sat Sep 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हिंदू धर्म को पूरी तरह से नष्ट करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है और कहा कि देश को इनकी खतरनाक योजना के प्रति जागृत होने की आवश्यकता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु […]

You May Like