भोपाल: राजधानी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्ति की विशेष छटा देखने को मिली। बड़वाई गांव की ग्वाल बाबा बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय हो गया।
इधर, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर में शिवलिंग पर दूध, दही, घी,शक्कर और शहद के साथ बेलपत्र और जल से रुद्राभिषेक कर भक्तों ने परिवार की सुख-शांति और आरोग्य की कामना की। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई।
Next Post
ग्वालियर के शुभ खत्री का राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयन
Mon Jul 21 , 2025
ग्वालियर :आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के छात्र शुभ खत्री का अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और रणनीतिक कौशल के बल पर अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2025 के लिए चयन हुआ है। ग्वालियर के शुभ राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2025 में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उन्हें हाल ही में आयोजित […]

You May Like
-
1 year ago
रिपोर्ट करने पर अमखेरा में बवाल, दस घायल
-
3 months ago
आवास सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों का धरना