ग्वालियर के शुभ खत्री का राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयन

ग्वालियर :आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के छात्र शुभ खत्री का अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और रणनीतिक कौशल के बल पर अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2025 के लिए चयन हुआ है। ग्वालियर के शुभ राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2025 में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उन्हें हाल ही में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य अंडर-19 (जूनियर) चयन एफआईडीई (फाइड) रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद प्राप्त हुई।

जहां शुभ ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कौने-कौने से आए प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन शुभ ने निरंतर धैर्य, तीव्र बुद्धिमत्ता और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकृष्ट किया। आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की चेयरपर्सन रुचि सिंह चौहान ने शुभ खत्री का अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप-2025 के लिए चयन होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

भैरव कुंड में पिकनिक मनाने गए दो युवक डूबे, एक नाबालिग सहित दोनों की तलाश जारी

Mon Jul 21 , 2025
इंदौर: देवास जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल भैरव कुंड में दर्दनाक हादसा हो गया. इंदौर से घूमने पहुंचे दो युवक कुंड के गहरे पानी में डूब गए. डूबने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि दूसरा युवक उसे बचाने के प्रयास में खुद भी पानी में समा गया. घटना […]

You May Like