
जबलपुर। घमापुर थाना चुंगी चौकी में कल देर रात हुई बमबाजी-पथराव मामले में पुलिस ने पार्षद के भाईयों समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि नीलम थदानी 27 वर्ष निवासी भगवान टेंट हाउस चुंगी चौकी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई जय थदानी दुकान बंद कर रहा था, उसी समय हर्ष ठाकुर, यश ठाकुर उसके भाई को रोड में गाली गलोज करते हुये निकले, उसके भाई ने गाली देने से मना किया तो यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर,
भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर गाली गलौज करते हुये बोले कि आज बच न पाये तभी यश ठाकुर ने पत्थर से मारा जो उसकी छोटी बहन जेसमीन थदानी को लगा, सभी लोग ईंट पत्थर मारने लगे, यश ठाकुर ने बम फैंका जो उसकी दुकान के सामने गिर कर फूट गया अन्य सभी लोगों ने पत्थरबाजी की जिससे घर की खिड़की एवं दरवाजे के कांच टूट गये, उसके पिता महेश थदानी आये तो उनके साथ भी झूमाझपटी किये, मां पूनम थदानी, भाई जय थदानी ने उन लोगों को भगाने के लिये उपर से पानी फेंके।
पुलिस ने रिपोर्ट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर पार्षद जीतू ठाकुर के भाई बताये जा रहे हैं।
