
रीवा। पनवार थाना क्षेत्र के गजरी नदी में 13 वर्षीय किशोर रवि सेन पिता राजन सेन निवासी चौर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पनवार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार रवि 4 अक्टूबर को घर से निकला था, जिसके बाद से लापता था। तलाश के दौरान आज उसका शव नदी में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर रामबाग चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन परिजन मांगों पर अड़े रहे।
