अल्पवर्षा से किसानों की बढ़ी चिंता,भारतीय किसान संघ द्वारा मां नर्मदा जल को जाल्यापानी तालाब तक पहुंचाने हेतु सर्वे की मांग

पानसेमल। क्षेत्र में अल्पवर्षा की वजह से किसानों की इस वर्ष एवं आगामी फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।भारतीय किसान संघ खेतिया द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि इस मानसून के दौरान अल्प वर्षा से क्षेत्र को सूखा ग्रस्त करने की मांग हेतु वे जिला अधिकारियों से जल्द चर्चा करेंगे।साथ ही उन्होंने जाल्यापानी तालाब में नर्मदा जल लाएं जाने की संभावनाओं का तकनीकी सर्वे कराने की मांग हेतु जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में शासन की एक योजना के तहत नर्मदा जल पाइपलाइन के माध्यम से बोकराटा क्षेत्र में पहुंचाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

ऐसे में बोकराटा से जाल्यापानी तक पाइपलाइन की दूरी,मार्ग एवं तकनीकी सुरक्षा का सर्वे कर इस माध्यम से यह स्पष्ट किया जाए कि बोकराटा की ओर जाने वाली नर्मदा जल पाइपलाइन से जाल्यापानी तालाब को किस प्रकार जोड़ा जा सकता है।यदि न्यूनतम लागत में जाल्यापानी तालाब तक नर्मदा जल पहुंचाया जा सके तो इसका सीधा लाभ खेतिया नगर सहित आसपास के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा।ज्ञापन में क्षेत्र में लगातार गिरते जलस्तर और सिंचाई की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जाल्यापानी तालाब में नर्मदा जल का भंडारण होने से क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ेगी तथा आगामी वर्षों में किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे खेतिया नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।भारतीय किसान संघ द्वारा जाल्यापानी बांध से गाद निकालकर गहरीकरण कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी। किसानों ने बताया कि वर्तमान में बिजली की कटौती से भी फसलें प्रभावित हो रही है जिसमें आवश्यक सुधार होना चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान संघ पदाधिकारी किशोर हरसोला,यशवंत भिलाजी चौधरी,संजय सोनिस,रवि पटेल, मोतीराम सावले,लोटन निकुम, अनिलेश मराठे,दिनेश ईसी, अनिल पटेल,सचिन भावसर अक्षय पटेल,कालू चौधरी,भारत नाना चौधरी मौजूद रहे।

Next Post

कैंसर पीड़ित पति और बच्चों के साथ जनसुनवाई में पहुंची पत्नी, कार्रवाई की लगाई गुहार

Tue Oct 6 , 2026
रीवा।  कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को मार्मिक दृश्य देखने को मिला। एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डेरा लेकर शिकायत लेकर पहुंचा। पीड़ित की पत्नी राजकुमारी चतुर्वेदी ने बताया कि महसांव स्थित पुश्तैनी घर में जेठ के परिवार द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा […]

You May Like