कैंसर पीड़ित पति और बच्चों के साथ जनसुनवाई में पहुंची पत्नी, कार्रवाई की लगाई गुहार

रीवा।  कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को मार्मिक दृश्य देखने को मिला। एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डेरा लेकर शिकायत लेकर पहुंचा।

पीड़ित की पत्नी राजकुमारी चतुर्वेदी ने बताया कि महसांव स्थित पुश्तैनी घर में जेठ के परिवार द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि पति संदीप चतुर्वेदी के साथ मारपीट की जाती है, जिससे तंग आकर वह छत से कूद गया था।

महिला के अनुसार पति कैंसर पीड़ित है और बड़े भाई के परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया है। गुढ़ थाने में कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

जनसुनवाई में अधिकारियों ने परिवार से बात कर संबंधित थाने में आवेदन देने की बात कही।

Next Post

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में वायरलाइन ब्रॉडबैंड मार्केट में Jio का दबदबा; 61.9% हिस्सेदारी के साथ नंबर वन

Tue Oct 6 , 2026
*मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में वायरलाइन ब्रॉडबैंड मार्केट में Jio का दबदबा; 61.9% हिस्सेदारी के साथ नंबर व*   *जियो का अगस्त 2026 में वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर बेस 5.11 करोड़ तक पहुंचा*   *भोपाल:* मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को नई गति देते हुए Reliance Jio की JioFiber और AirFiber सेवाएं तेजी […]

You May Like