
सिवनी। धूमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बरबटी ग्राम के पास सोमवार रात खेत में वयस्क भालू का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भालू की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कुछ ग्रामीणों ने खेत में भालू को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी और वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में भालू के शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
वन विभाग के रेंजर आकाश परोहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही भालू की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
