स्कूल की सीढियों से फिसला छात्र, पैर टूटा

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी गोपालपुरम स्थित एक निजी स्कूल की सीढियो से पैर से एक छात्र का पैर टूट गया जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में स्कूल प्रबंधक पर हादसा छिपाने का भी आरोप हैं।

जानकारी के मुताबिक  बिलहरी गोपालपुरम स्थित जीनियस नर्सरी स्कूल की केजी क्लास में प्रथम मिश्रा 6 वर्षीय का पढ़ता है। जब वे शनिवार को घर पहुंचा तो उसने परिजनों को पैर में दर्द होने की बात बताई जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पैर फैक्चर निकला। बच्चे के पिता टेमरभीटा निवासी अजय मिश्रा  ने पुलिस को सूचना दी।  मामले में आरोप है कि बच्चा हादसे का शिकार हुआ लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मामले को छिपाने के लिए सूचना नहीं दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैं पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

 

Next Post

बैजला में दी गई जैविक खेती की जानकारी 

Mon Feb 17 , 2025
जबलपुर। पाटन तहसील के ग्राम बेला में शिव शक्ति बायोटेक के द्वारा जैविक खेती की जानकारी दी गई।इस दौरान ग्राम बैजला के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शिव शक्ति बायो टेक के एग्रीकल्चर ऑफिसर विनोद द्विवेदी ने किसानों को जैविक खेती के महत्व को समझाया और कहा कि वर्तमान […]

You May Like