बैजला में दी गई जैविक खेती की जानकारी 

जबलपुर। पाटन तहसील के ग्राम बेला में शिव शक्ति बायोटेक के द्वारा जैविक खेती की जानकारी दी गई।इस दौरान ग्राम बैजला के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शिव शक्ति बायो टेक के एग्रीकल्चर ऑफिसर विनोद द्विवेदी ने किसानों को जैविक खेती के महत्व को समझाया और कहा कि वर्तमान में जो रासायनिक खेती हो रही है वह जमीन को भी बंजर बना रही है ऐसे में जैविक खेती एक अच्छा विकल्प है जैसे अपना कर किसान अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकते हैं शिव शक्ति बायोटेक के कर्मचारियों ने किसानों को जैविक खेती का महत्व समझाया और किसानों से अपील की कि वह जैविक खेती करें। साथ ही किसानो के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इस दौरान ग्राम बैजला के धर्मेंद्र सिंह,ठाकुर बाबू सिंह,देवेंद्र सिंह,राहुल सिंह,बलबीर सिंह सहित ग्रामीण,किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

युवती से दुष्कर्म, दो नाबालिग छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश, एक से छेड़छाड़

Mon Feb 17 , 2025
जबलपुर। गढ़ा में जहां एक युवती से दुष्कर्म हुआ तो वहीं संजीवनी नगर और बरगी में दो नाबालिग छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश की गई। जबकि अधारताल में एक बालिका से छेड़छाड़ की वारदात हुई। पुलिस ने चारों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस […]

You May Like