मुंबई, 02 मई (वार्ता) ग्लोबल स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी के रिलीज डेट इवेंट में निर्देशक सुकुमार ने पहुंचकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। फिल्म पेड्डी चार जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है। बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज डेट का ऐलान कर हलचल मचा दी। फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है, जो आईपीएल सीजन खत्म होते ही एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका करने वाली है। पेड्डी की रिलीज डेट अनाउंसमेंट इवेंट सच में एक मेगा इवेंट था, जहां जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली।
इवेंट में डायरेक्टर बुची बाबू सना ने कहा, “पेड्डी को अपने दिल से निकालना इतना आसान नहीं है।” वहीं पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार भी इवेंट में पहुंचे और उन्होंने कहा, “राम चरण की ऐसी परफॉर्मेंस आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।” प्रोड्यूसर वेंकट सतीश किलारू ने कहा,”पेड्डी एक इमोशनल राइड है!” और डीओपी आर. रत्नावेलु ने कहा, “हमने कमर्शियल तरीके से कुछ अलग करने की कोशिश की है और ये बहुत बड़ा काम करेगा।” बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत प्रोड्यूस किया है, साथ ही मशहूर प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स भी इससे जुड़े हैं।

