रुपया 43 पैसे मजबूत

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 92 पैसे की मजबूती के साथ 95.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 26 पैसे की मजबूती के साथ 95.36 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। और मजबूत होते हुए एक समय यह 94.97 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया। हालांकि बाद में फिर बैंकों की तरफ से डॉलर की मांग आने से रुपये की बढ़त कुछ कम हुई और यह 95.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक टूटकर 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला।

 

Next Post

नर्मदा एक्सप्रेस में चोरी का खुलासा, 60 हजार का सामान बरामद

Tue Oct 13 , 2026
जबलपुर:नर्मदा एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी करने के मामले में जीआरपी जबलपुर ने 23 वर्षीय आरोपी अरुण लोनी, निवासी ग्राम गड़वास, थाना पान उमरिया, जिला कटनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने के छह लॉकेट और चांदी की एक जोड़ी पायल सहित कुल 60 हजार […]

You May Like

Play sound