बंगलादेश के टी-20 विश्वकप से हटने की जांच के लिए खेल मंत्रालय ने कमेटी बनाई

ढाका, 11 मई (वार्ता) बंगलादेश के खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय क्रिकट टीम के आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप से हटने की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के बंगलादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को आईपीएल 2026 टीम से हटाने और बाद में आईसीसी से बंगलादेश के मैच श्रीलंका में कराने के लिए कहने के बाद, बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।

आईसीसी ने बीसीबी अनुरोध नहीं माना और आखिरकार ग्लोबल टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश के खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने पहले घोषणा की थी कि वे यह पता लगाने के लिए एक जांच कमेटी बनाएंगे कि क्या आईसीसी टी-20 विश्व कप में शामिल न होना एक डिप्लोमैटिक नाकामी थी।

 

 

 

Next Post

एसपी दफ्तर के बाहर रणक्षेत्र: महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बीच-बचाव में छूटे पुलिस के पसीने

Mon May 11 , 2026
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सामने आज शाम करीब 4 बजे महिलाएं आपस में ही जमकर मारपीट, गुत्थम-गुत्थी करने लगी। मौके पर सुबेदार आशीष तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच मामले को शांत कराते हुये महिलाओं को कोतवाली भेज दिया। विवाद करने का कारणों का पता नही चला। लेकिन इस […]

You May Like