एसपी दफ्तर के बाहर रणक्षेत्र: महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बीच-बचाव में छूटे पुलिस के पसीने

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सामने आज शाम करीब 4 बजे महिलाएं आपस में ही जमकर मारपीट, गुत्थम-गुत्थी करने लगी। मौके पर सुबेदार आशीष तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच मामले को शांत कराते हुये महिलाओं को कोतवाली भेज दिया। विवाद करने का कारणों का पता नही चला। लेकिन इस दौरान तमाशबिनों की भीड़ लग गई थी।

दरअसल एसपी दफ्तर के सामने उस समय हल्ला-गुहार शुरू हो गया, जब दो महिलाएं आकर तीसरे महिला को तमाचा जड़ते हुये बाल खींच कर जमीन में पटक कर मारने लगी। वहीं महिलाएं बीच बचाव करती, तब तक में कुछ पुरूष भी आ गये। कुछ हाथ चला रहे थे, तो कुछ बचाव कर रहे थे। पता चला कि कुछ कागज फाड़ने को लेकर विवाद बढ़ा। मामला कोतवाली में पहुंचा। हालांकि पहले मारपीट करने वाली महिला वहां से निकल चुकी थी। वहीं महिला पुलिस भी पहुंच बीच बचाव किया।

Next Post

कचनी के पास बिजली पोल से टकराई 108 एम्बुलेंस बड़ा हादसा टला

Mon May 11 , 2026
सिंगरौली । देवसर के बरगवां क्षेत्र से मरीजो को घर पहुंचा कर वापस आ रही एक एम्बुलेंस 108 वाहन आज सोमवार की सुबह बैढ़न के कचनी मुख्य मार्ग बिजली के खम्भे से टकरा गई। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है, लेकिन चालक की लापरवाही बताई जा […]

You May Like