Mother’s Day 2026: मां को इन 10 तोहफे से आप भी करा सकते है स्पेशल फील, वो भी बजट में

मदर्स डे साल का वो दिन है, जब आप अपनी मां को खास महसूस करा सकते है। इसके लिए यहां मौजूद है 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज।

Affordable Gifts For Mom: कहते हैं मां का कोई एक दिन नहीं होता, हर दिन मां का दिन होता है, लेकिन यदि किसी एक दिन को उनके लिए खास बनाया जाए, तो क्या ही बात है। परिवार में मां की अहमियत सबसे खास होती है, ऐसे में उनके लिए गिफ्ट भी खास होने चाहिए। गिफ्ट मां के लिए लिया जा रहा है, ऐसे में इसका बजट फ्रेंडली होना भी जरूरी है-

  • मिनी इंडोर प्लांट्स- घर के किसी कोने को लाइव और खूबसूरत बनाने का यह परफेक्ट तरीका है। साथ ही इससे एयर क्वालिटी भी अच्छी रहती है। इंडोर प्लांट्स के लिए सरक्युलेंट, फर्न्स, वाइंस, कैक्टी सरीखे प्लांट बेस्ट चॉइस है।
  • क्रॉकरी सेट- यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। बाजार में तरह-तरह के आधुनिक और अद्भुत डिजाइन मौजूद है। जब भी इस क्रॉकरी सेट में कुछ परोसा जाएगा, आपकी मां इस दिन को याद करेंगी और ये एक सुखद अनुभव होगा।
  • ज्वेलरी- गहने हर उम्र की महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप लाखों में खर्च करें। ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, पायल जैसी छोटी सी चीज भी मां को स्पेशल फील कराने के लिए काफी है।
  • स्कीन केयर कॉम्बो- यदि आपकी मां को स्कीन केयर का शौक है, तो यह भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है और यदि न भी हो तो स्कीन केयर शुरू करने का यह अच्छा मौका हो सकता है। गिफ्ट के साथ ही आप उन्हें इसके फायदे बताइए और बस…शुरू कीजिए।
  • यादगार फोटो फ्रेम- आजकल जमाना पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का है, ऐसे में आपकी उनके साथ सबसे यादगार पल की तस्वीर के साथ एक फोटो फ्रेम गिफ्ट करना, उन्हें बेहद खास अनुभव दे सकता है।
  • सेंटेड कैंडल- सेंटेड कैंडल्स ढेर सारे fragrances में आते हैं, जो चुटकियों में कमरे को मनमोहक खुशबू से भर देते हैं। लैवेडर, वनीला, रोज, जैसमिन में से उनकी पसंद का कोई भी आप गिफ्ट कर सकती है।
  • हैंडरीटेन जर्नल- जीवन भर हम मां से बहुत कुछ सीखते है। अब वक्त है, उन्हें उनकी ही दी हुई सीख को एक अच्छे से जर्नल में क्रिएटिव तरीके से लिखकर गिफ्ट करना। यह बेहद टची औऱ सस्ता तरीका है।
  • हेल्दी स्नैक हैंपर- मां हमेशा सबकी पसंद का ख्याल रखती है, अब उनकी पसंद का हेल्दी स्नैक कॉम्बो एक बेहद उपयोगी और थॉटफुल गिफ्ट हो सकता है।
  • साड़ी- जब बात मां को गिफ्ट करने की हो, तो साड़ी को कैसे इग्नोर किया जा सकता है। मार्केट में वेराइटी ऑफ रेंज उपलब्ध है। उनकी पसंद की कोई भी साड़ी उन्हें गिफ्ट कीजिए और फिर उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बनेगी।
  • हैंडबैग- आपकी मां चाहे वर्किंग हो या हाउसवाइफ, उनकी पसंद का एक मल्टीपर्पस बैग भी उनका दिन बनाने के लिए काफी हो सकता है। इसे पर्सनलाइज्ड भी करवाया जा सकता है।

 

Next Post

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल और गायिका इशिता विश्वकर्मा

Sun May 10 , 2026
उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार सुबह ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में आयोजित प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया। वहीं प्रसिद्ध गायिका […]

You May Like