जबलपुर: सिहोरा मेें डकैती को अंजाम देने वाले पारधी गिरोह के तीन सदस्य पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया लेकिन डकैत अब तक नहीं पकड़े गए हैं। अब पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह ने डकैतों पर पन्द्रह -पन्द्रह हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
विदित हो कि भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह पिता राजेन्द्र प्रताप सिंह 53 वर्ष निवासी ग्राम शमशेरपुर थाना नौगढ जिला चंदोली उत्तरप्रदेश अपनी पत्नी नीतू सिंह, लडका श्रेय सिंह, साथी गुलजार खान ड्राईवर टीपू सुल्तान के साथ अपनी गाडी फार्चुनर क्रमांक यूपी 67 एएफ 7000 से 18 जून को उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिये निकले थे। रात्रि करीब 10:30 बजे जियो पेट्रोलपम्प के आगे प्रतीक्षालय जबलपुर नेशनल हाईवे रोड के पास उतरे, तभी हथियारों से लैस पांच डकैतों ने हमला कर पांच तोला सोने की छीनकर भाग गए थे।
वहीं सिहोरा थाना अंतर्गत बहोरीबंद मोड उल्दना पर पन्नागुन्नोर निवासी धनीराम कुशवाहा तीन जून की दरम्यिानी रात पत्नी सीताराम कुशवाहा का उपचार कराने बेटे के साथ कार क्रमांक एमपी 35 सीए 2960 से नागपुर जा रहे थे। चालक योगेन्द्र ने जब हाइवे में कार रोकी तभी हथियारबंद लुटेरों ने जेवरात, नगदी लूटी थी। लुटेरों ने धनीराम कुशवाहा और उनकी पत्नी पर बका से हमला कर साढ़े तीन लाख के जेवर, नगदी 50 हजार रूपए लूटे थे। डकैती मामले में टीच उर्फ टीस पारधी पिता मालिश पारधी 20 वर्ष, राजू पारधी पिता रानू पारधी 25 वर्ष दोनों निवासी मदार टेकरी, हरदुआ थना कुठला जिला कटनी, उजाले पारधी पिता बाबू पारधी 23 वर्ष निवासी ग्राम बूढा देवगवॉ स्लिमनाबाद जिला कटनी को आरोपी बनाया गया था।
