जरूरतमंदों को 5 रुपये में भरपेट भोजन दे रही खाटू श्याम रसोई

इटारसीः शहर में जरूरतमंद- बेसहारा लोगों को दोनों समय भरपेट भोजन मुहैया कराने के लिए थाने के समीप खाटू श्याम रसोई का संचालन किया जा रहा है। मप्र शासन एवं नगर पालिका के सहयोग से यहां रोजाना सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को मात्र पांच रुपये में भरपेट भोजन कराया जा रहा है। रोजाना सैकड़ों भूखे प्यासे लोग यहां पहुंचकर भोजन करते हैं। दानदाताओं का सहयोग भी इस संस्था को मिल रहा है। दीनदयाल रसोई इटारसी में जिला शहरी विकास अभिकरण नर्मदापुरम से सिटी मिशन मैनेजर भगवान सिंह राजपूत एवं नगर पालिका परिषद इटारसी से सामुदायिक संगठन सुश्री जोशना चौहान के द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई आपके द्वारा रसोई योजना संचालन करता को इसी प्रकार साफ सफाई एवं सारी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने कहां गयाखाटू श्याम रसोई के संचालक मनीष सिंह ठाकुर, खाटू श्याम प्रभारी नितिन वर्मा, शालिनी यादव, विक्रम सिंह, यश ठाकुर, किशोर केवट, खेमचंद रायकवार, सिद्धार्थ चौधरी के सहयोग से रसोई का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है।

Next Post

भोपाल से बरौनी तक सीधी ट्रेन हो

Fri Jun 13 , 2025
भोपाल। राजधानी से बरौनी तक ट्रेन के संचालन को लेकर मांग की जा रही है. म.प्र. झुग्गी झोपडी कांग्रेस सेवा दल द्वारा इस विषय को लेकर पीएम मोदी और रेल मंत्री अपील की जा रही है. दल के सचिव एपी तिवारी ने बताया कि इस विषय को लेकर कई बार […]

You May Like

मनोरंजन