भोपाल। राजधानी से बरौनी तक ट्रेन के संचालन को लेकर मांग की जा रही है. म.प्र. झुग्गी झोपडी कांग्रेस सेवा दल द्वारा इस विषय को लेकर पीएम मोदी और रेल मंत्री अपील की जा रही है. दल के सचिव एपी तिवारी ने बताया कि इस विषय को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है. क्योंकि भोपाल एक बहुत बड़ी जनसंख्या वाली जगह है. बरौनी के लोगों को इस रूट में जाने के लिये समय तथा आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि इसके चलते प्रधान मंत्री तथा रेलवे मंत्री गोयल से लोगों की उम्मीद है कि इस परेशानी को दूर करने की कोशिश जरूर करेंगे. इस मौके पर महेश मालवीय, किरण राजपूत, जीतू राजपूत, शिवकुमार कोरी सहित सदस्य उपस्थित रहे.
भोपाल से बरौनी तक सीधी ट्रेन हो
