ग्वालियर में रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी के बेटे के लगुन-फलदान में 11 लाख की चोरी

ग्वालियर: ग्वालियर में एक रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी के बेटे के लगुन-फलदान में आए 11 लाख रुपए नकदी चोरी हो गए हैं। फलदान के बाद 11 लाख रुपए की राशि रिटायर्ड अधिकारी ने अपने पिता को संभालने के लिए दी थी। पिता अपने कमरे में बैठे थे। दादा गद्दे के नीचे बैग छुपाकर रूम का ताला लगाकर बाहर आ गए थे। जब कैश लेने पहुंचे तो देखा कि कमरे की खिड़की खुली हुई है और बैग से कैश चोरी हो चुका है।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदेही 7 से 8 साल का बालक कैश ले जाता नजर आ रहा है। चोर मैरिज गार्डन में पहले ही दाखिल हो गए थे। घटना महाराजपुरा स्थित अभिनंदन वाटिका की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना स्थित सैनिक कॉलोनी पिंटो पार्क निवासी भुवनेश सिंह तोमर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में एएसआई पद से रिटायर्ड हैं।

उनके बेटे प्रवीण सिंह तोमर की चार दिसंबर काे शादी है। बारात इटावा यूपी जाना है। उनके बेटे का लगुन-फलदान का कार्यक्रम अभिनंदन वाटिका पिंटो पार्क के पास से था। इटावा से लड़की वाले ग्वालियर पहुंचे थे। लगुन-फलदान का समारोह बड़े ही जोर शोर से चल रहा था। फलदान का कार्यक्रम शुरू हुआ था। फलदान में आए 11 लाख रुपए भुवनेश सिंह तोमर ने अपने पिता गजेन्द्र सिंह तोमर को रखने के लिए दे दी थी। तभी यह वारदात हो गई।

Next Post

मोरवा जयंत मार्ग पर हादसा, कोयला लदा वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

Sun Nov 30 , 2025
सिंगरौली: जिले के जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़वानी डैम के पास बीती रात एक कोयला परिवहन ट्रक करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा देर रात को होना बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन