दोहरी मौत: पत्नी से विवाद के दौरान भाई की मौत, रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या

इंदौर:क्षिप्रा थाना क्षेत्र के बरलाई जागीर गांव में घरेलू विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं. आरोपी रामेश्वर बागरी का अपनी पत्नी और भाई से विवाद इतना बढ़ा कि उसने भाई को धक्का दे दिया, गिरने से भाई की मौत हो गई. इसी बीच बीचबचाव करने पहुंचे रिश्तेदार प्रकाश पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई. घटना देर रात करीब 11 बजे की है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

एसडीओपी प्रशांत भदौरिया ने बताया कि मृतकों में रामप्रकाश भाई और उनका एक रिश्तेदार प्रकाश बागरी शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धक्का लगने के बाद रामप्रकाश को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हुई. उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं.

वहीं रिश्तेदार प्रकाश को आरोपी ने सीधे सीने में चाकू घोंपा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्याकांड के बाद आरोपी रामेश्वर बागरी फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीण इस मामले को दोहरा हत्याकांड मान रहे हैं, जबकि पुलिस जांच में इसे अलग-अलग परिस्थितियों में हुई मौतें बता रही है. फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है.

Next Post

संगठन महामंत्री हितानंद ने सुनी PM मोदी का मन की बात, काली माता मंदिर में की पूजा

Sun Aug 31 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तात्या टोपे मंडल के बूथ क्रमांक 138 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के बाद वे काली माता मंदिर पहुंचे, जहां […]

You May Like