एनएच-39 पर फिर पलटा बल्कर, एक सप्ताह में पांचवीं दुर्घटना

सिंगरौली । राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे देवसर क्षेत्र के सजहर-खाखन पुल पर तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

चिंताजनक बात यह है कि सजहर-खाखन पुल पर एक सप्ताह के भीतर यह पांचवीं दुर्घटना बताई जा रही है। लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन और एनएचएआई ने अब तक इस स्थान को आधिकारिक रूप से दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट घोषित नहीं किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की डिजाइन, मोड़, संकेतक और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सजहर-खाखन पुल का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जाएं और इसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित कर प्रभावी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके।

००००००

Next Post

आरबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया 63 लाख का जुर्माना

Fri Jul 3 , 2026
मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा पर 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा को कुछ ऋण खातों पर तय दर से अधिक ब्याज वसूलने को दोषी पाया गया। साथ ही, कुछ […]

You May Like