
छिंदवाड़ा. बिछुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर में सार्वजनिक कुएं का पानी पीने के बाद लगएक के ब 37 लोगों का स्वास्थ बिगडऩे लग गया. सभी ग्रामीणों को बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी ग्रामीणों का उपचार करने के बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बिछुआ थाना प्रभारी सतीश उईके ने बताया कि ग्राम किशनपुर में बस्ती के बाहर सार्वजनिक कुंआ है. इस कुंए से ही पूरे गांव में पानी की सप्ताई की जाती है. आज जब सुबह कुंए से ग्राम में पानी की सप्लाई की गई तो नल से निकलने वाले पानी में फेस निकल रहा था. वहीं गांव के लोगों ने पानी पिया जिसके बाद ग्रामीणों को घबराहट और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगी. इस पर ग्रामीणों ने शंका होने पर कुंए पर जाकर देखा तो कुंए के पास कुछ प्रर्दाथ के खाली पैकेट पड़े हुए पाया. ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को और प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की सूचना दी और बीमार 37 ग्रामीणों को उपचार के लिए बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी ग्रामीणों का उपचार करने के बाद देर शाम उन्हें छुट्टी दे दी गई. उक्त मामला गंभीर होने पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है कि आखिर किसने कुंए में जहरीला प्रर्दाथ मिलाया था.
कुंए के पानी से आ रही थी गंध ०००००
जानकारी के अनुसार ग्रामीण रोज की तरह इसी सार्वजनिक कुएं से पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी भरकर ले गए थे। कुछ लोगों ने पानी में असामान्य गंध महसूस की, लेकिन तब तक कई परिवार उस पानी का उपयोग कर चुके थे. थोड़ी ही देर में लोगों को उल्टियां, चक्कर, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी. जैसे-जैसे बीमारों की संख्या बढ़ती गई, पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
खाली करवाया गया कुंआ ०००००००
चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने बताया कि कुएं का पानी जहरीला होने के बाद सैम्पल लैब भिजवाए गए है. वहां से रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी कि कुएं में कौन से जहर मिलाया गया है. फिलहाल कुएं को खाली करवाया जा रहा है. कुआ खाली होने के बाद दोबारा पानी की जांच करवाई जाएगी. जिससे दोबारा इस घटना को दोहराया न सके. ग्रामीणों के लिए टैंकर से पेयजल सप्लाई की व्यवस्था बनाई गई है. वही डोर-टू-डोर सर्वे करवाया जा रहा है.
पानी पीने से यह ग्रामीण बीमार ००००
कुएं का जहरीला पानी पीने से कोसा सोनी 70 साल, दसोदा वर्मा 45 साल, धनवती वर्मा 40 साल, सरस वर्मा 55 साल, किषोरी वर्मा 55 साल, सुमन वर्मा 4 साल, पियूष वर्मा 8 साल, मयंक वर्मा 10 साल, रूबल वर्मा 14 साल, रूबल सोनी 13 साल, विनीता वर्मा 33 साल, अतरवती उइके 56, उर्मीला सोनी 55, अन्नया सोनी 13 साल, राधिका वर्मा 12 साल, मालती उइके 21 साल, आयुष वर्मा 10, मनोज डेहरिया 18 साल, अन्नया वर्मा 12 साल, ंषषि वर्मा 40 साल, प्रमोद वर्मा 40 साल, बुद्धो वर्मा 65 साल, सुरेष वर्मा 46 साल, विद्या वर्मा 53, असलेखा वर्मा 58, अंबिका वर्मा 32 साल, आयुषि निर्मलकर 16 साल, गोरा उइके 16 साल, आर्यन वर्मा 30 साल, शुभम वर्मा 22 साल, वीरेद्र डेहरिया 38 साल, तुलाराम निर्मलकर 65 साल, विनोद डेहरिया 34 साल, सुखपाल वर्मा 33 साल, धर्मसिंग धुर्वे 40 साल, सुमन वर्मा 2.5 साल शामिल है।
