78 शीशी नशीली सिरप लेकर आए तीन तस्कर गिरफ्तार

रीवा। नशीली सिरप लेकर आए तीन तस्करों को रीवा जिले की गोविंदगढ़ पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में नशीली कफ शिरफ का सप्लाई नेटवर्क पुलिस के सामने आया है जिस पर पुलिस इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश कर रही है.

गोविन्दगढ़ थाने की पुलिस को सूचना मिली कि धुरेहटी अलोपन माता मंदिर के बगीचे में तीन तस्कर नशीली सिरप लेकर खड़े हुए है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी और तीनों तस्करों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास बोरी में भरी 78 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई जिसको वे बिक्री के लिए लेकर आए थे. आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई. उनकी पहचान योगेश साकेत 19 वर्ष निवासी कनौजा थाना गोविन्दगढ़, मनीष कुमार साकेत 22 वर्ष निवासी बरिगवां थाना गोविन्दगढ़, अजीत साकेत 20 वर्ष निवासी कनौजी के रूप में हुई है. उक्त तस्कर नशीली सिरप के परिवहन का काम करते थे और चोरीछिपे उसकी बिक्री कर रहे थे. आरोपी काफी समय से कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है. थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने बताया कि तीन आरोपियों को नशीली सिरप के साथ पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है.

Next Post

देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं , घबराहट में खरीददारी से बचें लोग : राजनाथ

Mon May 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा संरक्षण की अपील को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराहट में खरीददारी से बचना चाहिए। श्री […]

You May Like