
तेंदूखेड़ा/दमोह. वार्ड क्रमांक-5 तेंदूखेड़ा निवासी अतुल अहिरवार की 23 जून को चाकू से हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।आवेदक वीरन अहिरवार के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल सहित अन्य लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा.उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी धीरेंद्र खटीक और कार्तिक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है.ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए. एएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर को कार्यालय बुलाकर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।बता दें कि 23 जून को तेंदूखेड़ा के वार्ड-5 में अतुल अहिरवार की धीरेंद्र व कार्तिक द्वारा मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
