मंत्री प्रहलाद पटेल परिवार के साथ पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार में

उज्जैन। मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। मंत्री पटेल सुबह की आरती में शामिल हुए। वे परिवार संग आए थे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाद में नंदीहॉल में बैठकर पूजा-आराधना संपन्न की। पुजारी आशीष गुरु ने उनका पूजन संपन्न कराया। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंत्री पटेल का कोटितीर्थ कुंड के किनारे अधिकारियों ने भगवान महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। मंत्री पटेल ने कहा महाकाल लोक बनने के बाद से यहां लाखों श्रद्धालु उमडऩे लगे हैं। सुबह की भस्मारती में कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन श्रीमती संपत्तिया उइके ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए।

Next Post

तारादेही में दादी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास: आरोपी मुकेश यादव को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

Mon Jul 6 , 2026
दमोह.न्यायालय उदय सिंह मरावी, विशेष न्‍यायाधीश (एट्रोसिटीज एक्‍ट) आरोपी -मुकेश यादव पिता छोटेलाल उर्फ छुटई यादव 36 निवासी ग्राम बांसी, थाना-तारादेही को बी.एन.एस. की धारा 103(1) में आजीवन कारावास 500 रुपए अर्थदंड, 109(1) बी.एन.एस. में 5 वर्ष का कठिन कारावास 500 रुपए,धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में आजीवन कारावास की सजा […]

You May Like