छुट्टी के दिनों में खुले रहेंगे पंजीयन केन्द्र

सीहोर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च है. खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश के दिनों में भी पंजीयन केंद्र खुले रहेंगे, ताकि सभी पात्र किसान अपना पंजीयन करा सकें.

जारी निर्देशानुसार सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान केवल सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं में स्थापित पंजीयन केंद्रों पर ही पंजीयन करा सकेंगे. जारी निर्देशानुसार वनाधिकार पट्टाधारी किसानों का वन पट्टा तथा सिकमी/बटाईदार किसानों का सिकमी/बटाई अनुबंध 02 फरवरी 26 से पूर्व का पंजीकृत होना अनिवार्य होगा. पंजीयन के दौरान ई-उपार्जन पोर्टल पर मूल भू-स्वामी की सहमति, आधार नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज की जाएगी. ओटीपी सत्यापन के पश्चात ही पंजीयन मान्य होगा.

पंजीयन केंद्र पर किसानों को आधार कार्ड, आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं सिकमी/बटाई अनुबंध की प्रति साथ लाना आवश्यक होगा. प्रस्तुत दस्तावेजों को ऑपरेटर द्वारा स्कैन कर ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. इस श्रेणी के किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा. जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं सहकारी संस्थाओं को पंजीयन कार्य में सहयोग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं.

 

Next Post

अष्ठानिका पर्व पर अशोका गार्डन जैन मंदिर में सिद्धों की आराधना, 512 अर्घ्य समर्पित

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्ठानिका पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। विधानाचार्य प्रकाश जैन छोटू भैया के निर्देशन में सप्तम दिवस भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और नंदीश्वर दीप पूजन के बाद सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। इस दौरान सभी इंद्रों […]

You May Like