
सारनी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने के मामले में 5 कांग्रेसी नेताओं को न्यायालय में जमानत देती है. बताया जाता है कि 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के मामले में 13 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ सारनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैतूल न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था.पुलिस ने 1 दिसंबर को नपा सारनी के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय ने जेल भेज दिया था. शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी करके तीन नेताओं को आमला से एवं एक नेता को पाथाखेड़ा से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया स्थाई वारंट में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई गई जिसके तहत गुरुवार को विजय उपराले, बटेश्वर भारती मोहम्मद इलियास वसीम खान को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया. बताया जाता है कि न्यायालय में कांग्रेस के पांचो नेताओं को 20-20 हजार की जमानत पर छोड़ दिया है. सभी को न्यायालय में पेशी अटेंड करने की हिदायत दी गई है. कांग्रेस नेताओं को जमानत मिलने से कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को बल मिलेगा.गौरतलब है की कांग्रेस कमेटी द्वारा जल आवर्धन योजना की राशि 4000 को लेकर लगातार 5 दिनों से बालिका कल के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने धरना स्थल से नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले को गिरफ्तार किया था. इतना ही नहीं भाजपा ने आंदोलन को कमजोर करने के लिए अन्य कांग्रेसी नेताओं को पुराने वारंट में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया था. कांग्रेस के नेता गिरफ्तार होने के बाद भी आंदोलन लगातार चलता रहा है. अब देखना है कि कांग्रेस नेता जमानत पर छूटने के बाद आंदोलन को क्या रूप देते हैं
