सेंगर का भव्य स्वागत ,आगामी आन्दोलन को लेकर सरपंचों ने बनाई रणनीति

मंडला। प्रदेश सरपंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर का मंडला आगमन उत्साह और जोश के साथ हुआ। सरपंच संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और आगामी दिनों में सरपंच संगठनों को मजबूत करने की दिशा में नई रणनीति तैयार की। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक के सरपंचों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष सेंगर ने कहा कि सरपंच समाज गाँव की आत्मा है और पंचायतें देश की लोकतांत्रिक रीढ़ हैं। उन्होंने सभी को गांव-गांव जाकर जनसेवा और विकास कार्यों में जुटे रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर श्री सेंगर ने कहा कि आगामी आन्दोलन शांतिपूर्ण और जनहितकारी होगा, जो पंचायत व्यवस्था की मजबूती एवं सरपंचों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। बैठक में संगठन की एकता, पारदर्शिता और जनसंपर्क विस्तार पर भी विशेष चर्चा की गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, वरिष्ठ सरपंच एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए भावपूर्ण उत्साह के साथ अगली कार्ययोजना पर सहमति जताई।

Next Post

पुलिसकर्मियों ने बचाई युवक की जान, 30 सेकेंड में लौटी सांसें

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर. ग्वालटोली थाना क्षेत्र के गुलमोहर होटल में बड़ा हादसा टल गया. अलीगढ़ निवासी अब्दुल समद अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसकी हालत गंभीर होती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसी सीपीआर दी जिससे उसकी जान बच गई. आरक्षक जयवीर और लोकेश गाथे ने बिना […]

You May Like