
इंदौर. ग्वालटोली थाना क्षेत्र के गुलमोहर होटल में बड़ा हादसा टल गया. अलीगढ़ निवासी अब्दुल समद अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसकी हालत गंभीर होती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसी सीपीआर दी जिससे उसकी जान बच गई. आरक्षक जयवीर और लोकेश गाथे ने बिना समय गंवाए समद को सीने पर दबाव और कृत्रिम सांस देना शुरू किया. मात्र 30 सेकेंड में ही युवक की धड़कनें लौट आईं और वह होश में आ गया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल पहुंचाया
