बिलौंजी तिराहा के आसपास नही लगता झाडू

कई व्यापारियों ने की है शिकायत, एक सप्ताह से बनी है समस्या

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 3 जनवरी। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 42 बिलौंजी तिराहा के एनसीएल मार्ग के दुकानों के सामने ननि के साफाईकर्मी झाडू लगाना एक सप्ताह से भूल गये हैं।

यहां के कई दुकानदारों ने बताया कि ननि के सफाई कर्मी करीब एक सप्ताह से उक्त तिराहा के एनसीएल मार्ग में स्थित दुकानों के सामने व आसपास झाडू नही लगाया जा रहा है। यहां के दुकानदार एक सप्ताह से परेशान है और झाडू स्वयं लगाने के लिए मजबूर हैं। व्यापारियों ने यह भी बताया कि इस बारे में कई ननि के सफाई कर्मियों से कहा भी गया। लेकिन वें झाडू लगाने में टालमटोल किया जा रहा है। यहां के दुकानदारों ने महापौर, नपानि अध्यक्ष एवं निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुये बिलौंजी तिराहा के दुकानों के साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है।

Next Post

इंडोनेशिया में स्पीडबोट दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

Fri Jan 3 , 2025
जकार्ता, 03 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में शुक्रवार को सेराम बागियान बारात रीजेंसी के जल क्षेत्र में 30 यात्रियों को ले जा रही एक स्पीडबोट के डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई, प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद अराफा ने यह जानकारी दी। […]

You May Like