इंडोनेशिया में स्पीडबोट दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

जकार्ता, 03 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में शुक्रवार को सेराम बागियान बारात रीजेंसी के जल क्षेत्र में 30 यात्रियों को ले जा रही एक स्पीडबोट के डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई, प्रांतीय खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद अराफा ने यह जानकारी दी।

श्री अराफा ने कहा कि स्पीडबोट ‘दुआ नोना’, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:00 बजे पानी की सतह पर तैर रहे लकड़ी के टुकड़े से टकरा गई, जिससे नाव की पतवार क्षतिग्रस्त हो गयी।

उन्होंने शिन्हुआ को फोन पर बताया कि हादसे में आठ लोग मारे गए। यह दुर्घटना रीजेंसी के एक बंदरगाह से प्रांतीय राजधानी अंबोन सिटी के रास्ते में नाव के रवाना होने के तुरंत बाद हुई।

खोज और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय के कर्मी, जल पुलिस, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नावें और सामुदायिक स्वयंसेवक शामिल रहे।

श्री अराफा ने कहा कि खराब संचार सेवा ने बचावकर्मियों के बीच समन्वय में बाधा उत्पन्न की है।

Next Post

एफबीआई ने न्यू ऑरलियन्स में 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की

Fri Jan 3 , 2025
ह्यूस्टन 03 जनवरी (वार्ता) अमेरिका की जांच एजेंसी सघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एक दिन पहले न्यू ऑरलियन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक हमलावर ने ट्रक से हमला कर दिया जिसमें 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। […]

You May Like