समय सीमा में कार्य निपटाने में लापरवाही, पंचायत सचिवों पर जुर्माना

सागर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. ने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर जिले के कई पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बंडा, रहली, केसली, मालथौन, जैसीनगर और शाहगढ़ सहित विभिन्न जनपदों की ग्राम पंचायतों के सचिवों पर की गई है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बंडा की ग्राम पंचायत साजी, कुल्ल, कोठिया, गनयारी और फतेहपुर के सचिव, जनपद देवरी की ग्राम पंचायत रायखेड़ा के सचिव, जनपद रहली के मुख्यकार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत रतनपुरा, हिनौती, रजवांस, संजरा व किशनगढ़ के सचिवों पर कार्रवाई हुई है। इसी तरह केसली, मालथौन, जैसीनगर और शाहगढ़ की कई पंचायतों के सचिव भी जुर्माने की जद में आए हैं।

मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी ने यह दंडात्मक कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में चेतावनी और कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बावजूद सचिवों ने समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं किया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जुर्माना राशि तीन दिन में जमा करनी होगी।

Next Post

किसानों को बीमा राशि न मिलने पर नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

Mon Aug 18 , 2025
देवास। ग्राम पंचायत अकालियों के अंतर्गत अकालियों, सुतारखेड़ा और बोरखेड़ी के किसानों ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि वर्ष 2018 से खरीफ व रबी फसलों का बीमा प्रीमियम खाते से कट रहा है, लेकिन अब तक […]

You May Like