केजीएमयू से जुड़े कथित लव जिहाद मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी, ठाकुरगंज क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) से जुड़े कथित ‘लव जिहाद’ मामले को लेकर शहर में चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. रमीजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके में स्थित एक किराये के फ्लैट से की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. रमीजुद्दीन पर दर्ज शिकायत के आधार पर जांच चल रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए गिरफ्तारी की गई।

मामले के सामने आने के बाद से केजीएमयू परिसर और शहर के विभिन्न इलाकों में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Next Post

शिवपुरी को प्रदेश का सबसे प्रगतिशील जिला बनाएंगे : सिंधिया

Fri Jan 9 , 2026
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के कोलारस और जगतपुर में नवनिर्मित आधुनिक उप-डाकघरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का डाकघर केवल चिट्ठियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ग्रामीण भारत के लिए बैंकिंग, पासपोर्ट, बीमा और डिजिटल सेवाओं का एक मजबूत […]

You May Like