शिवपुरी को प्रदेश का सबसे प्रगतिशील जिला बनाएंगे : सिंधिया

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के कोलारस और जगतपुर में नवनिर्मित आधुनिक उप-डाकघरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का डाकघर केवल चिट्ठियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह ग्रामीण भारत के लिए बैंकिंग, पासपोर्ट, बीमा और डिजिटल सेवाओं का एक मजबूत केंद्र बन चुका है।

सिंधिया ने बताया कि कोलारस उप-डाकघर का निर्माण 12.79 लाख रुपए की लागत से हुआ है, जबकि जगतपुर उप-डाकघर 1.37 लाख रुपए की लागत से बना है। इन आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण अंचल के लोगों को बैंकिंग, पेंशन, बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डाकघर गांवों का भरोसेमंद बैंक है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकघर अब गांवों का एक भरोसेमंद बैंक बन गया है। यहां बचत खाते, बीमा, कूरियर और विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। आने वाले समय में हजारों नए सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाने की योजना है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने बदरवास में स्थापित हो रही जैकेट फैक्ट्री का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाई गई जैकेट अब डाक विभाग के माध्यम से देश के कोने-कोने और विदेशों तक भेजी जाएंगी। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा और शिवपुरी के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिलेगी। सिंधिया ने कहा कि उनका संकल्प है कि शिवपुरी को मध्य प्रदेश का सबसे प्रगतिशील जिला बनाया जाए और इस लक्ष्य की पूर्ति में डाकघर विकास की रीढ़ बनकर अहम भूमिका निभाएगा।

Next Post

भारत के मामले में बयानबाजी के बजाय अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें ममदानी: विदेश मंत्रालय

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी के यहां तिहाड़ जेल में बंद भारतीय छात्र उमर ख़ालिद को लिखे गए पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें इन बातों के बजाय मेयर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना […]

You May Like