महिंद्रा ओजा भारतीय बागवानी के भविष्य को दे रहा नई दिशा

मुंबई । महिंद्रा समूह के प्रतिष्ठित और भारत के नंबर-1 ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने ओजा प्लेटफॉर्म के तीन वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। ओजा प्लेटफॉर्म ने भारत में बागवानी और अन्य विशेष कृषि कार्यों के लिए कॉम्पैक्ट एवं हल्के फोर-व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों को अपनाने को गति दी है।

भविष्य की कृषि जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित ओजा कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर रेंज 21 से 30 एचपी श्रेणी में उपलब्ध है। इसे विशेष रूप से उच्च मूल्य वाली कृषि और विशिष्ट खेती के कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। अंगूर के बाग, फलों के बगीचे, गन्ना और कतार वाली फसलों में उपयोग के लिए ओजा कॉम्पैक्ट आकार, बेहतर गतिशीलता, सटीक नियंत्रण और बेहतरीन पावर-टू-वेट अनुपात प्रदान करता है। 4 डब्ल्यूडी तकनीक इसे विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर पकड़ और स्थिरता देती है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सीईओ हर्ष राय ने कहा कि खेती का भविष्य विशेष जरूरतों के अनुरूप तैयार तकनीक आधारित समाधानों में है। बागवानी और विशेष कृषि क्षेत्रों के तेजी से विस्तार के साथ उद्देश्य आधारित मशीनीकरण की आवश्यकता बढ़ रही है। ओजा प्लेटफॉर्म में विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग, नवाचार और किसानों की जरूरतों को एक साथ लाकर आधुनिक कृषि की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा भविष्य के लिए तैयार ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जो किसानों को प्रत्येक एकड़ से अधिक उत्पादन हासिल करने में सक्षम बनाएं।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड, मार्केटिंग और नेशनल बिजनेस ऑपरेशंस परीक्षित घोष ने कहा कि ओजा ने बागवानी, अंगूर के बाग, फलों के बगीचों, गन्ने और अन्य विशेष कृषि कार्यों से जुड़े किसानों के बीच पसंदीदा विकल्प के रूप में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि ओजा के माध्यम से महिंद्रा उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और बहुउपयोगी समाधान उपलब्ध करा रहा है, जो किसानों की उत्पादकता और संचालन दक्षता बढ़ाने में मदद करते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर्स करीब चार दशकों से भारत का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है। कंपनी 50 से अधिक देशों में मौजूद है और अब तक दुनिया भर में 45 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेच चुकी है। महिंद्रा को डेमिंग अवॉर्ड और जापानी क्वालिटी मेडल सहित कई प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

 

 

फोटो कैप्शन (बाएं से दाएं):

 

 

हर्ष राय – सीईओ, महिंद्रा ट्रैक्टर्स और परीक्षित घोष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख – मार्केटिंग और राष्ट्रीय व्यवसाय संचालन, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, ओजेए ट्रैक्टर रेंज के साथ।

Next Post

पार्सल तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंचाया तो डिलीवरी बॉय को पीटा: आशिमा मॉल में महिला समेत 4 पर FIR

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल में पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी मंजिल पर पार्सल पहुंचाने से मना करने पर महिला समेत चार लोगों ने 23 वर्षीय डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा को घेरकर पीटा, […]

You May Like

मनोरंजन