
उदयपुरा। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर उदयपुरा में आज मंगलवार को अंबेडकर भवन में एक नवजात शिशु का शव पॉलिथीन के अंदर लावारिस स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई ।
पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी मां एवं दोषियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसडीओपी कुबेर सिंह मुकाती ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया ।
इसके पश्चात मामला दर्जकर नवजात शिशु किसका है एवं उसे इस हाल में यहां किसने फेंका है । उसकी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ सहित सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है। ताकि दोषी मां एवं इसके लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा सके। उदयपुरा सहित आस पास के गांव में भी लोगों को इस संबंध में जानकारी देने के लिए अपील की गई है।
