शिवपुरी: शिवपुरी शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था सडको से उतरी हुई है, ट्रैफिक अनकंट्रोल है, शिवपुरी शहर के मुख्य चौराहों पर मनमर्जी के हिसाब से लोग चल रहे है। कारण सिर्फ एक बढ़ते वाहनों के अनुपात से यातायात कर्मी कम है। ऊपर से ग्वालियर के मेले में भी शिवपुरी के यातायात कर्मियो के ड्यूटी लगी है,अब केवल 20 यातायात कर्मियों पर शिवपुरी शहर का लोड है। 10 यातायात कर्मियों की ड्यूटी मेले में लग जाने के कारण कई ट्रैफिक पॉइंट सूने है।
शिवपुरी की सड़कों पर दुकानदारों के अस्थाई अतिक्रमण करने और आमजन के सडक पर वाहन पार्क करने के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती है। शहर के मुख्य बाजार वाले मार्ग पर ट्रैफिक अधिक रहता है,वहां बाजार होने के कारण व्यापारी भी अपनी आधी से अधिक दुकानें सड़क पर सजा देते है,जहां वाहन खडे होने की जगह होती है वहां दुकानदार अपना सामान रख लेते है इस कारण इस बाजार में आने वाले ग्राहक अपना वाहन सडक पर ही खडा कर देते है जिससे सडक की चौडाई घटकर आधी हो जाती है,इस स्थिति में सड़क से निकलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पडता है।
शिवपुरी शहर का अस्पताल चौराहा शहर की मुख्य चौराहा है,यह चौराहा शहर की 4 मुख्य सड़कों केा जोडता है,इस चौराहे से कोर्ट रोड जुडता है जो शहर का मुख्य मार्ग है। कोर्ट रोड पर बाजार सहित सरकारी कार्यालय, न्यायालय के कर्मचारी, वकील, कलेक्टर सहित अन्य सभी विभागो के कर्मचारी सहित अस्पताल में जाने वाले लोगों का लोड को झेलता है। ट्रैफिक कर्मी की ड्यूटी होती है, लेकिन इस चौराहे पर हमेशा जाम के हालात मिलते है।
शहर का व्यस्तम चौराहा और शहर की में सबसे पहले ट्रैफिक सिग्नल लगने वाला चौराहा है। इस चौराहे से राजेश्वरी रोड और पुरानी शिवपुरी का ट्रैफिक लोड रहता है साथ में शहर की मुख्य मार्ग थीम रोड के ट्रैफिक का दबाव रहता है,पिछले कई दिनो से इस चौराहे की बत्ती बिगडी हुई है, इस चौराहे से स्कूली बस भी क्रॉस करती है। यहां बत्ती बंद होने के कारण ट्रैफिक संतुलित रहता है इस कारण यहां हल्का फुल्का जाम भी लगा रहता है।
