
मुलताई। क्षेत्र से गौवंश तस्करी का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।अब पुलिस द्वारा ग्राम चिल्हाटी मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 गौवंश जप्त किए है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि चार व्यक्ति गौवंश बैलों को मारते पीटते ,भूखी प्यासी हालत में एक दूसरे से बांधे हुए मोर्शी महाराष्ट्र ले जाया जा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो उनके पास गौवंश को खरीदने अथवा ले जाने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे,पुलिस द्वारा आरोपी दीपक बिहारे, प्रेमलाल उईके, राजेश काले व रविन्द्र बावने सभी निवासी ग्राम घाट पिपरिया तह मुलताई के खिलाफ धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधि, 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर,8 गौवंश जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
