भाजपा कार्यालय में दो घंटे रहीं राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, कार्यकर्ताओं से की विस्तृत चर्चा

भोपाल। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने दो घंटे से अधिक समय तक रुककर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनकी बातें सुनीं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में मंत्री बागरी ने बताया कि पार्टी ने एक सुव्यवस्थित प्रणाली लागू की है, जिसके तहत मंत्रियों को नियमित रूप से प्रदेश कार्यालय में बैठने और कार्यकर्ताओं से संवाद करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह इसी व्यवस्था का पालन करते हुए आज कार्यालय आई थीं।

प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ता कई प्रकार की समस्याएं, सुझाव और क्षेत्रीय मुद्दे लेकर आते हैं। कार्यालय में नियमित उपस्थिति से न केवल सीधे संवाद बढ़ता है, बल्कि समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज होती है। उन्होंने बताया कि आज भी कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन उनसे मिले और उन्होंने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद पार्टी की मूल शक्ति है। ऐसे नियमित संवाद से संगठन और सरकार, दोनों के कार्यों में सामंजस्य बढ़ता है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद मिलती है।

Next Post

जिला आयुष विभाग में स्टाफ का संकट, 66 स्वीकृत पदों में से 51 पद हैं रिक्त

Thu Dec 4 , 2025
सिंगरौली। जिला आयुष कार्यालय सिंगरौली इन दिनों गहरे प्रशासनिक और मानवीय संकट से गुजर रहा है। जिले में आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्षों पहले पद स्वीकृत किए गए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि इन स्वीकृत पदों पर सरकारी स्तर पर अब […]

You May Like