परिषद ने किया सीए व चिकित्सकों का सम्मान

सीहोर। भारत विकास परिषद शाखा सदस्यों द्वारा बुधवार को शहर के सीए एवं डॉक्टर्स का सम्मान कर सीए दिवस एवं डॉक्टर्स डे मनाया गया.

इस अवसर पर 33 वर्ष पूर्व सीए बने सुशील मंत्री, डॉ. पुष्पा कनौजिया, सुमित झंवर एवं संस्था सदस्य दंत चिकित्सक डॉ. गगन नामदेव का सम्मान किया गया. साथ ही नीम, गुलाब का पौधा भेंट किया गया. इसके अलावा भारत को जानो पुस्तक भेंट की गई. इस मौके पर रवि ठकराल, रितेश राठौर, नवीन सोनी, अंकुश जैन, शोभा चांडक, सुनीता सोनी, दिनेश वर्मा, सुरेश नेमा, सुधीर कौशल, महेंद्र कौशल एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे.

 

Next Post

सलकनपुर देवीधाम मार्ग पर नजर आया तेंदुआ

Thu Jul 2 , 2026
रेहटी। प्रसिद्ध सलकनपुर देवीधाम के मुख्य पहुंच मार्ग पर गत दिवस एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक सड़क के किनारे नजर आया और बाद में जंगल की ओर लौट गया. इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना […]

You May Like