सलकनपुर देवीधाम मार्ग पर नजर आया तेंदुआ

रेहटी। प्रसिद्ध सलकनपुर देवीधाम के मुख्य पहुंच मार्ग पर गत दिवस एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक सड़क के किनारे नजर आया और बाद में जंगल की ओर लौट गया. इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. रास्ते से गुजर रहे श्रद्धालु ने कार के अंदर से इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जानकारी मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा गश्त बढ़ाकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि बीते करीब डेढ़ माह में यह चौथी बार है, जब सलकनपुर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है.

गौरतलब है कि इससे पहले सलकनपुर देवीधाम की सीढिय़ों के पहुंच मार्ग पर भी मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके बाद वन विभाग ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई थी. वहीं सलकनपुर टेकरी के समीप एक साधु पर भी हिंसक वन्यजीव के हमले में उनकी जान जा चुकी है, जिसके बाद से क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है. तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि नियमित गश्त तथा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

 

Next Post

प्रभातपट्टन चौकी में जनसहयोग से लगाए 2 सीसीटीवी कैमरे

Thu Jul 2 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन पुलिस चौकी में बुधवार को सुरक्षा की दृष्टि से जन सहयोग कर 2 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिसमे से एक कैमरा प्रभात पट्टन चौकी के सामने और दूसरा कैमरा कॉलोनी तिराहा पर लगाया गया है। कैमरे में लगाने में प्रभात पट्टन चौकी पुलिस द्वारा 8 हजार […]

You May Like

Play sound