बैटरी के काम के दौरान मकान में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

इंदौर: सुदामा नगर के स्मृति द्वार के पास शनिवार शाम बैटरी के काम के दौरान एक मकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने मकान में रखे सामान को चपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आठ टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बड़े हॉल में बैटरी से संबंधित काम किया जा रहा था. यहां बैटरियों के अलावा पुठ्ठे और कार्टून रखे हुए थे. आग लगने के बाद इन सामानों के कारण आग तेजी से फैल गई.

मकान के ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक सामान भरा हुआ था. घटना रहवासी इलाके में हुई, लेकिन जिस मकान में आग लगी, उसमें कोई नहीं रहता था. मकान मालिक पास ही रहते हैं. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अलग अलग हिस्सों से पानी डालकर आग को नियंत्रित किया. फायर ब्रिगेड के एसआई शिवनारायण शर्मा ने नव भारत को बताया कि बैटरी के काम के दौरान आग लगने की जानकारी मिली थी. आग पर काबू पाने के लिए करीब आठ टैंकर यानी डेढ़ लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है

Next Post

गंगोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

Sun Aug 23 , 2026
देहरादून 23 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर आए गुजरात के तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन रविवार सुबह गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से वाहन सवार यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी के प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि आज सुबह […]

You May Like