गंगोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

देहरादून 23 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर आए गुजरात के तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन रविवार सुबह गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से वाहन सवार यात्रियों को हल्की चोट आई हैं।

आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी के प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण केंद्र से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोनगाड के पास एक टेंपो ट्रेवल्स का ब्रेक फेल होने के कारण रोड पर ही पलटने की सूचना मिली। बताया जाता है कि वाहन संख्या यूके 14 पीए 5006 में 17 यात्री सवार थे। जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री गुजरात के है और सभी सुरक्षित हैं।

Next Post

पार्टी में स्लीपर सेल खत्म होने पर ही कांग्रेस मजबूत होगीः चौधरी

Sun Aug 23 , 2026
इंदौर: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में आगामी चुनाव को लेकर मंथन किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन रहने एवं संगठन विरोधी गतिविधि पर चेतावनी भी दी गई. साथ ही सभी पदाधिकारियों को पार्टी हित में अपने कामकाज की रिपोर्ट भी देना होगी.शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर […]

You May Like